फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र व दिल्ली सरकार ने 24 नवंबर को किया है अवकाश, राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने केंद्र व दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 4 दिसंबर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। कमेटी का कहना है कि केंद्र व दिल्ली सरकार ने 24 नवंबर को गलत तरीके से अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि नानकशाही कैलेंडर के अनुसार गुरु साहिब का शहीदी दिवस इस वर्ष 4 दिसंबर को है। लेकिन दोनों सरकारों ने मूल नानकशाही कैलेंडर के आधार पर 24 नवंबर को शहीदी दिवस पर जरूरी छुट्टी की बजाए प्रतिबंधित छुट्टी देने का ऐलान किया है।

कमेटी ने विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में 4 दिसंबर को गुरुद्वारा शीशगंज से गुरुद्वारा रकाबगंज तक नगर कीर्तन निकालने और कमेटी द्वारा 4 दिसंबर को ही शहीदी दिवस मनाने की जानकारी दी गई। कमेटी का आरोप है कि दोनों सरकारें अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें