फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अमर कॉलोनी में ऑटो चालक की सरेराह गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 02 Nov 2021 02:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस नेहरू प्लेस से मूलचंद तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की अमर कॉलोनी में ऑटो चालक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक को पेट में गोली लगी। उसे एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या करने के कोण से जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना रविवार रात करीब 10.40 बजे की है। हरीनगर, आश्रम में रहने वाले राहुल(26) ऑटो चलाता था। उसके पिता किशोर भी ऑटो चलाते हैं। राहुल रविवार रात को नेहरू प्लेस से मूलचंद की तरफ जा रहा था। जब वह जमरूदपुर रेड लाइट के पास पहुंचा तो किसी साथी से मिलने वहां रूक गया। इसके बाद किसी ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राहुल ने दम मोड़ दिया। पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

दो बाइक सवारों ने अंजाम दी है वारदात
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस नेहरू प्लेस से मूलचंद तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। राहुल के परिवार में दो बहनें और माता पिता है। उसके पिता भी ऑटो चालक हैं। युवक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। वह ऑटो चलाकर परिवार का खर्चा निकालता था। अमर कॉलोनी पुलिस ने राहुल के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें