डेमो
- फोटो : डेमो
पुलिस ने माता-पिता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के लिए मामला दर्ज किया है। 15 वर्षीय लड़की अमन विहार इलाके में रहती है। पिछले साल 30 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी। वापस आने के बाद लड़की ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रॉपर्टी डीलर सुनील शाही व चंद्रभूषण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था।