फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली का अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य संस्थान फर्जी, यूजीसी ने दी शिकायत

Sat, 28 May 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली का अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य संस्थान फर्जी है। इसको लेकर यूजीसी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली सरकार को शिकायत दी है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य संस्थान (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज) फर्जी है। दिल्ली के अलीपुर स्थित एआईआईपीएचएस में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) की अनुमति के बगैर स्टेट यूनिवर्सिटी बनकर पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग,इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल, वोकेशनल, पॉलिटेक्निक, सेनेटरी इंस्टपेक्टर के 50 से अधिककोर्स ऑफर किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एआईआईपीएचएस को कोर्स ऑफर करने के लिए यूजीसी ने कोई अनुमति नहीं दी थी। यूजीसी ने कभी उसे विश्वविद्यालय और संस्थान के रूप में मान्यता नहीं दी थी। उक्त संस्थान स्टेट यूनिवर्सिटी बनकर छात्रों और अभिभावकों को धोखा दे रहा था। यूजीसी ने इस पूरे मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को दी है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ईमेल के माध्यम से मामला दर्ज करवाने की शिकायत दी गई है। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से शुक्रवार देर शाम इस संबंध में दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को शिकायत भेजी गई है। इसमें लिखा है कि दिल्ली केअलीपुर स्थित अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य संस्थान एक फर्जी विश्वविद्यालय है।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इसे कभी संस्थान के रूप में मान्यता नहीं दी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उक्त संस्थान को कभी किसी कोर्स की पढ़ाई करवाने की भी मंजूरी नहीं दी गई है। यह यूजीसी एक्ट 1956 के सेक्शन 22 का सीधे-सीधे उल्लंघन है।इसमें कोई संस्थान बिना मंजूरी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा उक्त संस्थान स्वयं को स्टेट यूनिवर्सिटी(दिल्ली सरकार के अधीनस्थ विश्वविद्यालय) बनकर छात्रों से धोखा कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए आपसे अनुरोध किया जाता है कि उक्त संस्थान या विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पहले यूजीसी ने उक्त विश्वविद्यालय या संस्थान को बिना अनुमति कोर्स चलाने को लेकर नोटिस जारी किया था और तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया था। हालांकि दो नोटिस के बाद भी उक्त संस्थान द्वारा कोई जवाब न देने पर आयोग ने पुलिस और दिल्ली सरकार को शिकायत दी है। 

इस प्रकार के कोर्स हो रहे थे ऑफर
यहां पर डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया,डायलसिस टेक्नोलॉजी,आयुर्वेद पीडियाट्रिक,सर्टिफिकेट इन मेडिकल ड्रेसर,आयुर्वेद स्किन एंड कॉस्मेटिक डिसीज,डिप्लोमा इन इंटररोगा, प्लास्टर टेक्नोलॉजी, आर्थोपेडिक टेक्नोलॉजी,एक्सरे, ओटी,डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिशियन,मैकेनिकल इंजीनियरिंग,आईटी,ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग आदि कोर्स ऑफर किए जा रहे थे। मेडिकल क्षेत्र के ऐसे कोर्स ऑफर किए जा रहे थे, जोकि मेडिकल कॉलेजों में करवाये जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें