फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः अक्षरधाम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुरादाबादी गिरोह का बदमाश दबोचा

Sat, 29 Jun 2019 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अक्षरधाम मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से शुक्रवार रात अक्षरधाम के पास एक बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में बदमाश के दोनों पैरों में गोलियां जा लगी। घायल की पहचान मुरादाबाद निवासी मोहम्मद रेहान (32) के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में पता चला कि वह एक कारोबारी से लूट करने वाला था। आरोपी के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और रानीबाग इलाके से चुराई गई एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि साल 2018 में राजधानी में हुए लूटपाट में मुरादाबादी गिरोह के बदमाशों का नाम सामने आया था। पुलिस कई बदमाश गिरफ्तार भी कर चुकी है। दिल्ली में लूट की 8 वारदात को अंजाम दे चुका इस गिरोह का बदमाश मोहम्मद मुजीब फरार जेल में है। पूछताछ में उसने बताया कि गिरोह का मुख्य बदमाश रिहान जेल से रिहा हुआ है। कर्ज उतारने और अदालत में पैरवी के लिए उसे रुपयों की जरूरत है। इसलिए वह लूट कर सकता है। इसके बाद से पुलिस रिहान की तलाश कर रही थी।

शुक्रवार को स्पेशल सेल को सूचना मिली कि रेहान नेशनल हाईवे संख्या-24 पर किसी कारोबारी से लूट करने के इरादे से आया है। वह अपने सहयोगियों से खेल गांव बस स्टैंड पर मिलेगा। निरीक्षक संजय गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन रेहान ने दो राउंड गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में रेहान के दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ में रेहान ने दिल्ली-एनसीआर में लूट करने वाले अपने साथियों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन


नौकरी के बजाय करने लगा लूट
पुलिस ने बताया कि रेहान मूलत: चंदौसी (मुरादाबाद) का रहने वाला है। वर्ष 2008 में वह मुरादाबाद से दिल्ली काम की तलाश में आया था। भजनपुरी इलाके में रहकर वह नौकरी की तलाश कर रहा था। जब नौकरी नहीं मिली तो इस दौरान दिल्ली में रह रहे मुरादाबाद के कुछ बदमाशों के संपर्क में आकर वह लूटपाट करने लगा। 2018 में वह प्रीत विहार में हुई डकैती में शामिल हुआ। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने रेहान के साथ मिलकर गांधी नगर के एक कारोबारी से 8.9 लाख रुपये लूटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें