दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादलों और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ जलभराव और लगातार बारिश की वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी।
Delhi: Heavy rain lashed the capital on Monday, bringing relief from heat and humidity
(Visuals from Delhi Airport) pic.twitter.com/AClCcn7g7M
— IANS (@ians_india) August 24, 2026
गुरुग्राम में भारी बारिश से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव
दिल्ली ही नहीं गुरुग्राम में भी बारिश के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। जलभराव के दौरान दुपहिया वाहन चालन मार्ग से गुजरते नजर आए।