फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट: टर्मिनल-2 से उड़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, यात्रियों की बढ़ेगी भीड़, जानें क्यों लिया फैसला

Fri, 24 Nov 2023 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने जानकारी देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024 में एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 70 मिलियन से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टर्मिनल-2 को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में बदल दिया जाएगा। क्योंकि टर्मिनल-1 पर फरवरी 2024 के अंत तक विस्तार का काम पूरा होने की उम्मीद है। जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यात्री ट्रैफिक 70 मिलियन यानी सात करोड़ से अधिक को पार कर जाएगा और अगले साल फरवरी के अंत तक टर्मिनल-1 के विस्तार को पूरा करने की उम्मीद है। जिससे घरेलू हवाई यात्री में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार जानकारी देते हुए बताया कि हैंडलिंग क्षमता 23 मिलियन तक बढ़ गई है। 

अभी वर्तमान में, टी2 घरेलू उड़ानों के लिए है और इसकी यात्री प्रबंधन क्षमता 15 मिलियन है। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और इसका संचालन दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) द्वारा किया जाता है। एयरपोर्ट पर तीन टर्मिनल हैं - टी1, टी2 और टी3 और यातायात के रुझान के आधार पर ऑपरेटर टी4 पर निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें