इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विश्व में एक बार फिर अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। कोविड-19 में बेहतर विमानों के संचालन के साथ कोरोना संक्रमण के दौरान बचाव व सावधानी पूर्वक यात्रा कराने के लिए विश्व में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर सिंगापुर का चांगी हवाई अड्डा रहा है।
कोविड-19 के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए सेफ ट्रेवल बैरोमीटर ने विश्व के 200 एयरपोर्ट पर उठाए जा रहे एहतियात का सर्वे किया है। इसमें दिल्ली का इंटरनेशनल एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर रहा।
सिंगापुर के एयरपोर्ट ने कुल पांच पैरामीटर के सर्वे में जहां 4.7 अंक प्राप्ता किया तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट 4.6 अंक के साथ यानी प्वाइंट एक पैरामीटर पीछे रहा। विश्व रैंकिंग के तहतर बैरोमीटर के पैमाने पर दिल्ली के अलावा जर्मनी और चीन का एयरपोर्ट ने भी 4.6 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। सेफ ट्रैवल बैरोमीटर नाम की निजी कंपनी ने कोरोना के दौरान स्वास्थ्य व सुरक्षा दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विश्व के 200 एयरपोर्ट पर सर्वे किया था।
दिल्ली एयरपोर्ट पर बेहतर सफाई व्यवस्था, कोविड-19 जांच लैब, ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन, अल्ट्रा वॉयलेट बैगेज स्कैनर, सोशल डिस्टेंसिग समेत कई तरह के मानकों पर खरा उतरा। इस तरह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपना रुतबा कायम रखा है और दुनिया के दूसरे सबसे सुरक्षित एयरपोर्ट का स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की।