फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक घुटती रहेंगी दिल्ली में सांसें?: राजधानी में हवा बेहद खराब, हो रही आंखों में जलन; फूल रहा लोगों का दम

Sat, 30 Nov 2024 07:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक दिल्ली में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 21.408 फीसदी रही। जबकि, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 2.112 फीसदी रही। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के कारण आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दिन भर स्मॉग की हल्की चादर छाई रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। वहीं, सुबह स्मॉग और धुंध की वजह से दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन

सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच दृश्यता 600 मीटर रिकॉर्ड की गई। साथ ही, पालम में सुबह आठ से नौ बजे दृश्यता 800 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को दूर तक साफ-साफ देखने में परेशानी हुई। सीपीसीबी के अनुसार रविवार तक वायु प्रदूषण की यही स्थिति रहने वाली है। इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। ऐसे में लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा।

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक दिल्ली में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 21.408 फीसदी रही। जबकि, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 2.112 फीसदी रही। इसके अलावा, सड़क की धूल से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.59 रही। शनिवार को शादीपुर में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। जबकि आनंद विहार, बुराड़ी समेत 26 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब और तीन इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 

आईआईटीएम के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम से चली। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। रविवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, सोमवार को हवा उत्तर दिशा से चलेगी। ऐसे में हवा की चाल चार किमी प्रतिघंटा रहेगी। ऐसे में हल्का कोहरा के साथ स्मॉग की स्थिति बनी रहेगी।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------346
ग्रेटर नोएडा----292
गुरुग्राम-------291
नोएडा-------258
गाजियाबाद----252
फरीदाबाद-----175
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक
विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-शादीपुर----------416
-जहांगीरपुरी--------398
-बुराड़ी-----------397
-नेहरू नगर--------390
-मुंडका-----------383
-आनंद विहार-------379
-बवाना-----------377
-द्वारका सेक्टर 8-----370
-अशोक विहार-------361
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें