फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बरकरार, अगले 24 घंटों में बिगड़ सकता है हवा का स्तर

Sat, 19 Dec 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण और कोहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

हवा की मध्यम गति होने की वजह से शनिवार को भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी रही। वहीं, दिल्ली- एनसीआर में शामिल नोएडा को छोड़कर अन्य शहरों की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है जबकि नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही है। अगले 24 घंटे के बाद हवा की स्थिति के बिगड़ने की संभावना भी बनी हुई है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 9 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद यह 290 दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले सूचकांक 281, गुरुवार को 256 और बुधवार को 262 दर्ज किया गया था। दिल्ली- एनसीआर में शामिल केवल नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में ही रही। इससे एक दिन पहले एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी।

सफर के अनुसार, हवाओं का रुख दक्षिण दिशा की ओर हो चुका है और हवाएं धीमी गति से चल रही हैं। अगले 24 घंटे में भी हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी के आंकड़े को छू सकता है। इसके बाद वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने और हवा की चाल धीमी होने की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी के मध्यम स्तर तक भी पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रदूषित तत्वों में शामिल पीएम 10 व पीएम 2.5 के स्तर में भी इजाफा हुआ है। पीएम 10 का स्तर 241 और पीएम 2.5 का स्तर 131 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले पीएम 10 का स्तर 204 व पीएम 2.5 का स्तर 122 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को पीएम 10 का स्तर 175 और पीएम 2.5 का स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
फरीदाबाद    260
गाजियाबाद   295
ग्रेटर नोएडा   292
गुरुग्राम       260
नोएडा         301 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें