फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन रहेंगे भारी: अभी घुला रहेगा दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर, दो दिन कोहरे की भी आशंका; राहत कब?

Sat, 21 Nov 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 नवंबर तक वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रह सकती है। अगले छह दिनों में यह बेहद खराब स्तर पर पहुंचने की आशंका है। 24 नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स और मिक्सिंग डेप्थ घटने से प्रदूषकों का फैलाव कमजोर रह सकता है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का भी अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में जहरीली हुई हवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बना रह सकता है। वहीं, अगले छह दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
Trending Videos

24 नवंबर को घटने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में हवा की रफ्तार और प्रदूषकों के फैलाव की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। 22 नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स 5200 और 23 नवंबर को 6000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। 24 नवंबर को इसके घटकर 3000 पर आने की संभावना है। इस दिन प्रदूषकों का फैलाव सबसे कमजोर रह सकता है। वहीं, मिक्सिंग डेप्थ 22 नवंबर को 1400 मीटर, 23 नवंबर को 1150 मीटर और 24 नवंबर को घटकर 1000 मीटर रहने का अनुमान है। इससे प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

दो दिन कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर की सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे पहले शनिवार को सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई थी, जो सुबह 8:30 बजे बढ़कर 1000 मीटर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें