फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बरकरार, कोहरे से दृश्यता हुई कम 

Sat, 26 Dec 2020 08:46 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण और कोहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार की एजेंसी सफर के अनुसार शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। इसी के साथ राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) भी कम हुई।

विज्ञापन

 

लगातार 3 दिन तक गंभीर श्रेणी का दामन थामे रहने के बाद शुक्रवार को दिल्ली- एनसीआर की हवा में हल्का सुधार हुआ था और प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के अनुसार  आगामी 2 दिनों यानी शनिवार और रविवार को दिल्ली एनसीआर की हवा में बेहतर सुधार होने की संभावना थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 दर्ज किया गया था जो बहुत खराब श्रेणी के मध्यम स्तर में आता है । वहीं, एनसीआर में शामिल गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में रही। हालांकि, गाजियाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 का स्तर 338 और पीएम 2.5 का स्तर 198 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, आगामी 2 दिनों में वेंटिलेशन इंडेक्स बेहतर होने और हवा की गति में रफ्तार बने रहने की वजह से लगातार प्रदूषण के कम होने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें