लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 के ऊपर नहीं गया है। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में बनी हुई है। पंजाबी बाग की हवा सबसे साफ दर्ज की गई है।
दिल्ली की हवा पहले से साफ हुई है। लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 के ऊपर नहीं गया है। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में बनी हुई है। पंजाबी बाग की हवा सबसे साफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रविवार को यहां एक्यूआई 65 दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी में अन्य 13 स्थानों पर हवा स्वच्छ श्रेणी में रही है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार की सख्ती और शून्य सहनशीलता नीति से यह बदलाव आया है।
मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ चल रही मुहिम रंग ला रही है। पिछले 48 घंटों में 218 पुराने वाहनों को जब्त किया गया और 11,157 प्रदूषण चालान जारी किए गए। इसके अलावा 11,410 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया है।
विज्ञापन
6,475 किलोमीटर सड़कों की सफाई हुई और 2,510 मीट्रिक टन निर्माण मलबे का निस्तारण किया गया है। सड़कों पर धूल कम करने के लिए 1,350 किलोमीटर क्षेत्र में 708 किलोलीटर पानी का छिड़काव भी हुआ है। उन्होंने कहा है कि सख्त कार्रवाई और जमीनी निगरानी से दिल्ली की हवा साफ हो रही है। पंजाबी बाग जैसे क्षेत्रों की सफलता इसकी मिसाल है।