फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण का नया संकट: पराली और पटाखों का प्रभाव घटा, परिवहन का धुआं सबसे बड़ा कारक

Thu, 12 Nov 2026 06:35 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को दिल्ली के कुल प्रदूषण भार में परिवहन उत्सर्जन का योगदान करीब 16 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, पराली जलाने से 8.9 फीसदी प्रदूषण होने का अनुमान है। शुक्रवार को परिवहन क्षेत्र का योगदान बढ़कर 18.5 फीसदी होने की संभावना है, जबकि पराली जलाने का हिस्सा घटकर 5.3 फीसदी रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
दिल्ली में आगामी कुछ दिनों में परिवहन क्षेत्र प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक बना रहेगा। गुरुवार दोपहर को जारी एक संशोधित पूर्वानुमान के अनुसार, पराली जलाने का योगदान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। पटाखों का प्रभाव भी काफी कम हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जामा मस्जिद के आस पास प्रदूषण - फोटो : PTI
परिवहन का प्रदूषण कितना रहा?
दिल्ली के लिए डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के अनुमानों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के कुल प्रदूषण भार में परिवहन उत्सर्जन का योगदान करीब 16 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, पराली जलाने से 8.9 फीसदी प्रदूषण होने का अनुमान है। शुक्रवार को परिवहन क्षेत्र का योगदान बढ़कर 18.5 फीसदी होने की संभावना है, जबकि पराली जलाने का हिस्सा घटकर 5.3 फीसदी रह सकता है। शनिवार को परिवहन उत्सर्जन प्रदूषण भार का 20.5 फीसदी हो सकता है, जबकि पराली जलाने का योगदान 13.29 फीसदी रहने का अनुमान है। यह संशोधित पूर्वानुमान बुधवार के अनुमानों से अलग है, जिसमें गुरुवार को पराली जलाने का योगदान करीब 20 फीसदी तक बढ़ने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
लाल किले के पास प्रदूषण - फोटो : PTI
प्रदूषण के दूसरे और कौन-कौन से कारण?
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरियोलॉजी (आईआईटीएम) के स्रोत-निर्धारण अनुमानों के अनुसार, बुधवार को सेकेंडरी ऑर्गेनिक एयरोसोल दिल्ली के प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनकर उभरे। इनका योगदान 22.7 फीसदी रहा। इसके बाद घरेलू ठोस जैव ईंधन जलाने का स्थान रहा, जिसका योगदान 22.3 फीसदी था। आईआईटीएम मॉडल ने दिखाया कि वाहनों से होने वाला उत्सर्जन 19.3 फीसदी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार था, जबकि सेकेंडरी इनऑर्गेनिक एयरोसोल का योगदान 11.9 फीसदी रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि सेकेंडरी ऑर्गेनिक एयरोसोल कई स्रोतों से उत्पन्न होते हैं, जिनमें कुछ उद्योग, डीजल और पेट्रोल वाहन, और जैव ईंधन जलाना शामिल हैं।

4 of 5
पार्क में योग करते - फोटो : PTI
पटाखों का प्रभाव कितना?
दिवाली के बाद सोमवार और मंगलवार को प्रदूषण के सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरे पटाखों का योगदान बुधवार को तेजी से घटकर 7.4 फीसदी रह गया। सोमवार को पटाखों का दिल्ली के प्रदूषण भार में 71.1 फीसदी योगदान था, जो मंगलवार को घटकर 29.8 फीसदी हो गया था। अनुमानों से पता चला कि बुधवार को मिश्रित दहन का योगदान 10.6 फीसदी रहा। इसके बाद कचरा जलाना (जिसमें नगर निगम और प्लास्टिक-रबर युक्त कचरा शामिल है) 2.1 फीसदी पर रहा। लकड़ी जलाने से 1.2 फीसदी, जबकि औद्योगिक उत्सर्जन और खनिज धूल व राख से क्रमशः 1 फीसदी और 0.9 फीसदी प्रदूषण हुआ। कोयला दहन का योगदान 0.7 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदूषण से परेशान युवक - फोटो : PTI
वायु गुणवत्ता सूचकांक
दिल्ली का औसत 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को बिगड़कर 313 हो गया था। गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक यह 342 पर था, जिससे यह 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया। मंगलवार को इसमें मामूली सुधार हुआ था और यह 'खराब' श्रेणी में था, जब शाम 4 बजे की रीडिंग 299 दर्ज की गई थी। 201 से 300 के बीच का एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है, जबकि 301 से 400 के बीच की रीडिंग 'बहुत खराब' श्रेणी में आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें