सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। ऐसे में अगले तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली।
इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे हल्का स्मॉग रहा। जबकि शाम को हवा की चाल और कम हो गई, जोकि चार किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) मिक्सिंग डेप्थ 1500 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 2000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।
19 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब दर्ज
बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत 19 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, डीटीयू, दिलशाद गार्डन, चांदनी चौक सहित 18 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आईआईटीएम के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा पूर्वी दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलेंगी। साथ ही, शनिवार को भी हवाएं विभिन्न दिशाओं की ओर से चल सकती हैं।
एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली --- 303
ग्रेटर नोएडा --- 230
गाजियाबाद --- 215
गुरुग्राम --- 217
नोएडा --- 207
फरीदाबाद --- 186
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-शादीपुर --- 372
-मुडंका --- 356
-बवाना --- 339
-आनंद विहार --- 333
-द्वारका सेक्टर-आठ --- 329
-जहांगीरपुरी --- 306
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)