आने वाले दिनों में भी ‘खराब’ रहेगी हवा
आईएमडी और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) ने कहा कि आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में ही रहेगा, लेकिन उसमें तेजी से गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। उपसमिति ने एक बयान जारी कर कहा, उपरोक्त बिंदुओं पर विचार करते हुए यह फैसला किया गया है कि ग्रैप के पहले चरण के तहत चल रही कार्रवाई जारी रहनी चाहिए और दूसरे चरण की कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं है।
10 साल में पहली बार 15 फरवरी से पहले पारा पहुंचा 29 डिग्री
दिल्ली में सोमवार का दिन बीते साल के मुकाबले में फरवरी का सबसे अधिक गर्म रहा। सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से छ: डिग्री अधिक है। एेसा पहली बार हुआ है, जब 10 साल में पहली बार 15 फरवरी से पहले पारा 29 डिग्री पहुंचा है। तापमान ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2022 में छ: फरवरी को सबसे अधिक 28.4 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। जबकि ऑल टाइम रिकॉर्ड 2006 में 26 फरवरी का है जब तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।