फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब मिलेगी सांसों को स्वच्छ 'O2': पूरे NCR में दिल्ली की हवा सबसे खराब, आंखों में जलन, सांस लेना हुआ दूभर

Mon, 25 Nov 2024 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई रही। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना पड़ा। इससे लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मौसमी दशाओं के बदलने से हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। दो दिन से मिल रही स्मॉग से राहत थम गई है। ऐसे में सोमवार को स्मॉग की चादर छाई रही। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया। इसमें रविवार की तुलना में 22 सूचकांक की वृद्धि हुई है। वहीं, एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे खराब श्रेणी में रही। ऐसे में कुछ इलाकों में हवा गंभीर के साथ आनंद विहार, शादीपुर समेत 30 इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई रही। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना पड़ा। इससे लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही स्मॉग की स्थित खराब होती गई। देर शाम हवा की गति और कम होने से स्मॉग की परत मोटी हो गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, मिक्सिंग डेप्थ 1950 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 12500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 10,000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.591 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.501 फीसदी रही। वहीं, रविवार को पराली से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 24.202 प्रतिशत रही।

मंगलवार को भी बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
सीपीसीबी के मुताबिक मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति रहने की आशंका है। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे स्मॉग रहा। वहीं, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। बुधवार को हवाएं विभिन्न दिशाओं की ओर से चल सकती हैं। 

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------349
गुरुग्राम-------295
नोएडा-------278
ग्रेटर नोएडा----265
गाजियाबाद----252
फरीदाबाद-----245
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-आनंद विहार------395
-शादीपुर---------390
-जहांगीरपुरी-------382
-बवाना----------380
-अशोक विहार-----366
-बुराड़ी-----------351
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें