रोड एक्सीडेंट में मृत एयरहोस्टेस शाकंबरी
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में रजोकरी फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में एक एयर होस्टेस की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि मकान नंबर 92, सेक्टर-28 फरीदाबाद में रहने वाली शाकाम्बरी जुत्शी (36) एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी।
शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे वह एयर इंडिया द्वारा किराए पर ली गई इंडिगो कार कैब से एयरपोर्ट जा रही थी। एनएच-8 पर गुड़गांव से दिल्ली की तरफ आते हुए रजोकरी फ्लाईओवर पर ट्रक और इनोवा कार की भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार ट्रक के पीछे खड़ी थी।