दो से तीन दिन में खुद ठीक हो जाते हैं मरीज
एम्स के मेडिसिन विभाग में डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि एम्स में इस रोग से पीड़ित मामले सामने नहीं आए। देश के दूसरे हिस्से में भी गंभीर पीड़ित की जानकारी नहीं मिली। फिलहाल इस वायरल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, हालांकि सतर्क रहना होगा। कोरोना महामारी की तरह सख्ती से कोविड नियम का पालन करना होगा। यदि किसी में लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें तुरंत इलाज करवाना चाहिए। ज्यादातर मरीजों दो से तीन दिन में अपने आप ही ठीक हो जाते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एचएमपीवी से बचाव के लिए सलाह जारी की है। दिल्ली के सभी सीडीएमओ, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा निदेशक सतर्क रहने को कहा है। साथ ही आईएचआईपी-पोर्टल पर सभी आईएलआई और एसएआरआई मामलों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने। आईएचआईपी-पोर्टल पर एसएआरआई के सभी मामलों और इन्फ्लूएंजा के प्रयोगशाला की पुष्टि किए गए मामलों की उचित लाइन लिस्टिंग करने, रोगी की सुरक्षा के लिए उपाय को कहा है। यदि कोई संदिग्ध मामला मिलता है तो उसे तुरंत आइसोलेट करने की सलाह दी गई है। साथ ही उचित समय पर मरीज को इलाज देने को कहा है। ताकि बीमारी के प्रसार को उचित समय पर रोका जा सकें। उचित रिपोर्टिंग और उपचार सुनिश्चित करने के लिए एमएसएनएच के साथ अपने जिले के निजी अस्पतालों के साथ संपर्क करना भी शामिल हैं।