फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पीएम श्री-सीएम श्री के बाद अब राजधानी में खुलेंगे निगम श्री स्कूल, हर जोन में दो... फिर होगा विस्तार

Sun, 25 Jan 2026 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हर एक जोन में पहले दो-दो निगम श्री स्कूल खुलेंगे। बाद में विस्तार होगा। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने शनिवार को ये घोषणा की।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम श्री और सीएम श्री स्कूल की तर्ज पर अब दिल्ली में निगम श्री स्कूल खुलेंगे। हर एक जोन में पहले दो-दो निगम श्री स्कूल खुलेंगे। बाद में विस्तार होगा। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने शनिवार को ये घोषणा की। उन्होंने अशोक विहार फेज-1 ई-ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया और ये जानकारी दी। क्षेत्रीय निगम पार्षद और निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा भी उनके साथ थे।

विज्ञापन


महापौर ने कहा कि निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे प्रतिभावान हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड और आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

महापौर ने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें राष्ट्र निर्माण का शिल्पकार बताया। अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें