यात्री के पेट से बरामद किए गए पैलेट
- फोटो : ANI
अफगान नागरिक को साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई है। इस विदेशी नागरिक को अफगानिस्तान से मंगलवार को आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर पकड़ा गया था।
विभाग के अनुसार मेडिकल जांच के दौरान इस यात्री के पेट में कुछ संदिग्ध दिखा दिया। मेडिकल प्रक्रिया के जरिए इसके पेट से प्लास्टिक के 89 पैलेट निकाले गए जिससे 635.5 ग्राम हेरोइन बराम हुई। इस हेरोइन की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये है।
वहीं, एक अन्य मामले में 16 आईफोन की तस्करी में एक अन्य यात्री को गिरफ्तार किया गया है। इस यात्री को दुबई से शनिवार को आईजीआई पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। इसके सामान की तलाशी लेने पर 16 आईफोन बरामद हुए। इनमें से आठ 512 और आठ 256 जीबी मेमोरी के हैं। इस आरोपी ने अपनी पिछली यात्राओं के दौरान करीब साढ़े 16 लाख रुपये के फोन तस्करी की बात स्वीकार की है।