फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार और एलजी के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस, आप पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 18 May 2018 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल पर हमला किया है। पार्टी का आरोप है कि उपराज्यपाल भाजपा के इशारे पर आप के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल की दिल्ली पुलिस को लिखी एक चिट्ठी से इसका खुलासा हुआ है। पत्र में उपराज्यपाल ने अदालतों से आप विधायकों के बरी होने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है।      

अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया है कि क्या उपराज्यपाल दिल्ली पुलिस से इसी तरह की रिपोर्ट बलात्कार व महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में भी मांगेंगे? इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही नहीं में दिया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुताबिक, उपराज्यपाल व केंद्र की भाजपा सरकार को दिल्लीवालों को जवाब देना चाहिए कि क्यों पुलिस पर आप नेताओं को फंसाने का दबाव डाला जा रहा है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ आप प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उपराज्यपाल के पत्र से आप की यह बात साबित हो गई है कि दिल्ली पुलिस आप नेताओं व विधायकों को बदनाम करने के लिए झूठे आरोपों में फंसा रही है।

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, केंद्र ने आप विधायकों को जेल भिजवाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवाई। लेकिन दांव उल्टा पड़ रहा है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आप विधायक बरी होते जा रहे हैं।       

सौरभ भारद्वाज का कहना है कि झूठे मामलों में आप विधायकों को फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस को फटकार लगाने की जगह उपराज्यपाल पुलिस कमिश्नर से यह पूछ रहे हैं कि आप विधायक छूट कैसे रहे हैं।

एक पत्र का हवाला देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उपराज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर से एक सप्ताह में रिपोर्ट भी मांगी है। खासतौर से आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बरी होने के मामले में।

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, इससे साबित होता है कि आप विधायकों व नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। उपराज्यपाल की मुख्यमंत्री समेत दिल्ली सरकार के मंत्रियों व विधायकों के खिलाफ चल रहे मामलों में खास दिलचस्पी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें