फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : झपकी आने पर चलती बाइक से मुंह के बल सड़क पर गिरी महिला, कान-नाक से निकला खून; मौत

Thu, 31 Jul 2025 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हादसे के तुरंत बाद उसे नजदीकी इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त सुमित्रा देवी (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका के छावला में झपकी आ जाने से एक महिला चलती बाइक से मुंह के बल गिर गई। हादसे के तुरंत बाद उसे नजदीकी इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त सुमित्रा देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली सुमित्रा अपने पति राकेश कुमार व तीन बच्चों के साथ छावला के श्याम विहार की गली नंबर-10 में रहती थी। पति राज मिस्त्री है जबकि सुमित्रा पति के साथ ही मजदूरी करती थी। फिलहाल इनका काम नजफगढ़ मंडी के पास चल रहा है।

सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्याम विहार फ्लाईओवर पर झपकी आ जाने से सुमित्रा बाइक से गिर गई। नीचे गिरते ही उसके कान और नाक से खून आने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना मिलने पर पीसीआर वैन भी पहुंच गई। फौरन सुमित्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें