फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जीआईडब्ल्यूए महोत्सव में दिखी आत्मविश्वास की तस्वीर, छठे महोत्सव का समापन; नई गवर्निंग टीम की घोषणा

Tue, 01 Sep 2026 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

द ललित में ग्लोबल इंडियन वूमेन एसोसिएशन (जीआईडब्ल्यूए) के छठे महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस दौरान मंच पर महिलाएं सिर्फ प्रस्तुति देती नजर नहीं आईं, बल्कि अपने हुनर, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के साथ यह भी बताती दिखीं कि होममेकर होना किसी एक भूमिका तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन
द ललित में ग्लोबल इंडियन वूमेन एसोसिएशन (जीआईडब्ल्यूए) के छठे महोत्सव का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को जगह देने वाली महिलाओं के लिए रविवार का दिन कुछ खास रहा। द ललित में ग्लोबल इंडियन वूमेन एसोसिएशन (जीआईडब्ल्यूए) के छठे महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस दौरान मंच पर महिलाएं सिर्फ प्रस्तुति देती नजर नहीं आईं, बल्कि अपने हुनर, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के साथ यह भी बताती दिखीं कि होममेकर होना किसी एक भूमिका तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।

विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए समारोह में देशभक्ति का रंग भी खूब नजर आया। सह-संस्थापक जीआई मोनिका भारद्वाज ने कहा कि जीआईडब्ल्यूए का यह आयोजन सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए मंच है, जिनकी पहचान अक्सर घर और परिवार की जिम्मेदारियों के पीछे छिप जाती है। यहां किसी ने मेकअप आर्टिस्ट की भूमिका निभाई तो किसी ने फैशन डिजाइनर की, किसी ने कोरियोग्राफर बनकर प्रस्तुति तैयार की और किसी ने लेखक या निर्देशक बनकर पूरी कहानी को आकार दिया। मंच पर नजर आई हर प्रस्तुति के पीछे महिलाओं की अपनी मेहनत और रचनात्मकता है।

जुलाई से शुरू हुई तैयारी, अगस्त में दिखा रंग
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां जुलाई से ही शुरू हो गई थीं। अलग-अलग जोन की जीआईडब्ल्यूए सदस्यों ने सोशल मीडिया गतिविधियों से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। 
विज्ञापन


लीडर्स की मनमानी ने बटोरी तालियां
गंभीर मुद्दों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हास्य का रंग भी देखने को मिला। लीडर्स एक्ट में जहां नेतृत्व की झलक दिखाई गई, वहीं लीडर्स की मनमानी के रिस्टार्ट एक्ट ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। 
जीआईडब्ल्यूए की गरिमा फिर नॉर्थ जोन के नाम
महोत्सव में जीआईडब्ल्यूए की गरिमा के विजेता की घोषणा हुई। नॉर्थ जोन ने एक बार फिर यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया। वहीं, समारोह के दौरान जीआईडब्ल्यूए की नई गवर्निंग टीम की घोषणा भी की गई। जीआई सुनालिनी जैन को नई जीआईडब्ल्यूए गवर्नर घोषित किया गया। वहीं, जीआईडब्ल्यूए एग्जीक्यूटिव हेड जीआई अंजना कनोडिया के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी में जीआई बीनू केशरी, जीआई तनु गर्ग, जीआई पूर्णिमा जैन, जीआई आईना गुप्ता, जीआई इंद्रा जैन और जीआई रश्मि गोयल शामिल हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें