फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बदरपुर पॉवर स्टेशन में चार फुट की छिपकली मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 15 Jun 2021 05:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मॉनिटर नाम की छिपकली को वन्यजीव सुरक्षाकर्मी ने लिया कब्जे में प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरपुर पॉवर स्टेशन में एक चार फुट की छिपकली दिखने से हड़कंप मच गया। इसे मॉनिटर छिपकली बताया जा रहा है। यह छिपकली बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन के एक शौचालय में दिखीं। जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गया। थर्मल पॉवर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार रात शौचालय में देखा और इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


परिसर में बड़े सरीसृप को देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत पॉवर स्टेशन के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण एनजीओ से संपर्क किया गया। एनजीओ की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। छिपकली के बड़े आकार को देखकर बचाव टीम भी सख्ते में थोड़े देर के लिए पड़ गई। उसे बाहर निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था।

एनजीओ के प्रवक्ता का कहना था कि मॉनिटर छिपकली को वहां से वाहन में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे में छिपकली कब्जे में आई इसके बाद ही उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका। फंसे हुए छिपकली को बाहर निकालना बेहद जोखिम भरा भी होता है। अक्सर जहरीले और आक्रामक होते है। इंसानों से भी दूर रहना पसंद करते हैं। पकड़ते वक्त उनकी प्रतिक्रिया खतरनाक होती है।
विज्ञापन


पॉवर स्टेशन के कर्मचारियों के अनुसार छिपकली को बिजलीघर से शौचालय में जाते दिखीं। इसे देख कर सभी सुरक्षाकर्मी चौक गए और दहसत में आ गए थे। वन्यजीव बचाव दल सावधानीपूर्वक निकाला कर उसकेप्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें