चौकिए मत, मगर ये हकीकत है, राष्ट्रीय राजधानी से प्रत्येक दिन औसतन 96 वाहन चोरी होते हैं। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो हर 15 मिनट में एक वाहन चोरी हो जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी होते हैं। वर्ष 2025 में जितने वाहन चोरी हुए थे इनमें सबसे ज्यादा दोपहिया हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन चोरी दिल्ली में होने वाले कुल अपराधों का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा बनी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगातार सख्ती और तकनीकी उपायों से मामलों में कमी आई है, लेकिन वाहन चोरी की कुल संख्या अब भी बड़ी चिंता का विषय है। पुलिस के मुताबिक, देशभर में दर्ज होने वाले 56 प्रतिशत से ज्यादा वाहन चोरी के मामले एनसीआर से जुड़े होते हैं। आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि भले ही वाहन चोरी में गिरावट आई हो, लेकिन यह अब भी अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों से कहीं ज्यादा है।
वर्ष 2025 में दिल्ली में
वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस उठा रही है ये कदम
दिल्ली पुलिस वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए ई-एफआईआर, एएनपीआर (स्वचालित नंबर प्लेट पहचान) कैमरों और एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस ) के माध्यम से तकनीक-आधारित और सक्रिय उपाय कर रही है। चोरी के मामलों में कमी लाने के लिए गश्त बढ़ाने और अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर) की जा रही है।