फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन में डेंगू के 94 और मलेरिया के 64 केस आए

Wed, 23 Sep 2020 12:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : un hindi samachar
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के साथ-साथ मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। यही वजह है कि पिछले 20 दिनों के भीतर राजधानी में डेंगू के 94 व मलेरिया के 64 मामले सामने आए हैं। वहीं, चिकनगुनिया के भी 20 मामले दर्ज किए गए हैं। निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह सबसे अधिक डेंगू 16 मामले दक्षिणी निगम में मिले हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा उत्तरी निगम में 15 और पूर्वी निगम में दो मामले सामने आए हैं। वहीं, आठ मामलों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा मलेरिया के आठ मामले पूर्वी निगम में, सात दक्षिणी निगम में, पांच मामले उत्तरी निगम में आए हैं।, एक मामला दिल्ली कैंट में और अन्य तीन के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी तरह चिकनगुनिया के दो मामले उत्तरी निगम में, दो दक्षिणी निगम में, एक पूर्वी निगम में, एक  एनडीएमसी इलाके में सामने आए हैं।
विज्ञापन


20 सितंबर तक पिछले चार वर्ष का आंकड़ा  
साल       डेंगू       मलेरिया   चिकनगुनिया  
2020    172        138               54
2019    217        304               74  
2018    343        256               68
2017   1465       457               315

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें