फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-6 का 'काला बच्चा': सिर पर ऐसे मारता बट कि चलती थी गोली, एक दिन में पांच मर्डर करने का बनाया था प्लान

Tue, 28 Mar 2023 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर सुनील कुमार को जांच में पता लगा कि आरोपी अभिषेक राठी ने 16 वर्ष की उम्र से ही अपराध की दुनिया में वर्चस्व बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-6 का रहने वाला बदमाश अभिषेक राठी उर्फ काला बच्चा (23) उगाही करने में लगा था। लोगों को धमकाने के लिए वह नया तरीका अपनाया हुआ था। वह पीड़ित के सिर में पिस्टल के बट को ऐसे मारता था कि गोली चलती थी। सिर में बट मारते समय पिस्टल के ट्रिगर पर अंगुली रहती थी। इस तरह वह उगाही के लिए काफी लोगों को धमका चुका है।

विज्ञापन

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार व इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़ ने कई महीने की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 

विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि हवलदार संदीप को सूचना मिली थी कि सदर बाजार में डकैती के केस में वांछित बदमाश अभिषेक राठी उर्फ काला बच्चा राजेंद्र नगर इलाके में आएगा। उसके खिलाफ हत्या व उगाही के मामले दर्ज हैं। 

सूचना के बाद एसीपी राकेश कुमार शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़, एएसआई राजेश व उमेश की टीम ने घेराबंदी कर मोतिया खान सदर बाजार निवासी अभिषेक राठी को 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक ही दिन में पांच हत्याएं करना चहाता था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर सुनील कुमार को जांच में पता लगा कि आरोपी अभिषेक राठी ने 16 वर्ष की उम्र से ही अपराध की दुनिया में वर्चस्व बनाना शुरू कर दिया था। वर्ष 2017 में वह एक दिन में पांच हत्याएं करने निकला था। उसने ख्याला और नबी करीम इलाके में चाकू से गोदकर दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसने दोनों को 25 से 30 चाकू मारे थे। जब वह तीसरी हत्या करने जा रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें