फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 50 वर्षीय डॉक्टर ने छत पर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में आप विधायक प्रकाश जरवाल को बताया आरोपी

Sat, 18 Apr 2020 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के देवली इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 50 वर्षीय शख्स की खुदकुशी की बात इलाके में फैल गई। इस शख्स ने अपने मकान की छत पर रस्सी के सहारे खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने देवली से आम आदमी पार्टी केे विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मृतक लगातार धमकियां मिलने से परेशान था। मृतक की पहचान डॉ. राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वह दुर्गा विहार में अपना क्लीनिक चलाता था। वह कॉन्ट्रैक्ट पर टैंकर भी लगाता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने कई सालों से दिल्ली जल बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट पर कई टैंकर लगा रखे थे, जिसे स्थानीय विधायक ने हटवा दिया था। विधायक पर आरोप है कि वह डॉक्टर से मोटी रकम की मांग कर रहा था।

वह रकम न देने पर विधायक ने डॉक्टर के टैंकरों को दिल्ली जल बोर्ड से हटवा दिया। सिर्फ यही नहीं विधायक पर आरोप है कि उसने डॉक्टर का कई लाख का बिल भी रुकवा दिया था, जिससे हताश और परेशान होकर डॉक्टर ने छत से लटक कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें