शिविर में आकाश हेल्थकेयर के डॉक्टर व विशेषज्ञों ने 50 से अधिक लोगों की जांच की। इस दौरान बीपी और मधुमेह के साथ त्वचा देखभाल व बोन डेंसिटी सहित दूसरी जांच हुई।
दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। शिविर में आकाश हेल्थकेयर के डॉक्टर व विशेषज्ञों ने 50 से अधिक लोगों की जांच की। इस दौरान बीपी और मधुमेह के साथ त्वचा देखभाल व बोन डेंसिटी सहित दूसरी जांच हुई।
विज्ञापन
ज्यादातर लोगों में मधुमेह का स्तर अधिक और बोन डेंसिटी का स्तर मानक से कम दिखा। डॉ. मनीष वर्मा ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव से समस्याएं बढ़ी हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सन्ना कामरा ने कहा कि महिलाओं में कई तरह की समस्याएं देखने को मिली हैं। उन्हें आगे की जांच की सलाह दी गई है। आहार विशेषज्ञ गिन्नी कालरा ने कहा कि बदले खान-पान की आदत ने भी रोग बढ़ाए हैं।