फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कार शुरू की तो इंजन से छूटने लगे पटाखे, बोनट खोलकर देखा तो रह गया दंग

Tue, 10 Sep 2019 03:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार बोनट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रविवार का दिन था, सुबह के 11 बजे थे। दिल्ली के छतरपुर में डीएलएफ फार्म्स के पास अवनीश शर्मा नाम के शख्स अपनी कार में बैठे। जैसे ही 38 वर्षीय शर्मा ने अपनी कार स्टार्ट कर घर की दिशा में चलना शुरू किया, तभी उन्हें इंजन में से पटाखे जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं।

विज्ञापन


अवनीश ने कहा, 'मुझे लगा कि बारिश के कारण कुछ हुआ होगा। मैं कार से बाहर निकला, बोनट खोला तो देखा कि एक लंबा से अजगर इंजन के पीछे उलझा हुआ था। मैं डरा हुआ था और जानता था कि ये जहरीला सांप नहीं है लेकिन मैं उसके पास नहीं गया।'

शर्मा इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी चलाते हैं। उन्होंन तुरंत अपने दोस्तों को मदद के लिए फोन किया और बाद में पास की रिहायशी सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को मदद के लिए बुला लाए जिसने उन्हें पास के वन्य जीव एसओएस का नंबर दिया। वहां फोन करने के बाद रैपिड रेस्पॉन्स यूनिट एक घंटे के अंदर वहां पहुंच गई। तब तक 100 से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की इंजन से निकला अजगर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति के इस 5 फीट लंबे अजगर को इंजन से निकालने में दो घंटे लग गए। टीम को मैकेनिक बुलाकर कार का डैशबोर्ड खोलकर अजगर को निकालना पड़ा।

वन्यजीव एसओएस में स्पेशल प्रोजेक्ट के डिप्टी डायरेक्टर वसीम अकरम ने बताया, 'अजगर को निकालना काफी मुश्किल था क्योंकि वहां 100 से भी ज्यादा लोग उसकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। रेस्क्यू टीम को ये पक्का करना था कि वहां मौजूद लोगों की वजह से अजगर बिदक न जाए।'

अजगर को कार से रेस्क्यू करने के बाद उसे असोला भट्टी वन्यजीव अभ्यारण्य में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम के प्रवक्ता ने बताया कि इंडियन रॉक पाइथन जहरीला नहीं होता है लेकिन उसकी लंबाई की वजह से अक्सर उसे मनुष्य मार देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें