फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयात रिजेंसी-शेरटन जैसे 46 होटल समेत निजामुद्दीन दरगाह हुए प्लास्टिक मुक्त, पानी की बोतल भी बंद

Thu, 03 Oct 2019 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हयात रिजेंसी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

गांधी जयंती पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत 80 जगह प्लाग रन आयोजित की गई। 20 हजार से अधिक लोगों की मदद से टनों प्लास्टिक कचरा जमा कर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भेजा गया।

विज्ञापन


हयात रिजेंसी, शेरटन समेत 46 अग्रणी होटलों ने खुद को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त घोषित किया। हयात होटल ने पानी की बोतलों का उपयोग बंद कर एक बॉटलिंग यूनिट लगाई है।

महरौली में हुए कार्यक्रम में आयुक्त ज्ञानेश भारती ने लोगों से इधर-उधर बिखरे प्लास्टिक कचरे को जमा करने का आग्रह किया। उन्होंने जफर महल, भूल-भूलैया से कुतुबमीनार तक प्लाग रन का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने स्थानीय निवासियों को कपड़े के थैले भी बांटे। मध्य जोन में प्लॉग रन में हजारों लोग शामिल हुए। लोदी रोड स्थित साईं मंदिर से शुरू होकर यह निजामुद्दीन बस्ती से होते हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह तक पहुंचा। दरगाह की ओर से घोषणा की गई कि यहां सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह परहेज किया जाएगा।

महापौर सुनीता कांगड़ा ने मादीपुर वार्ड में रन का नेतृत्व करते हुए प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की अपील की। डॉ. भूपेंदर गुप्ता ने राजनगर, कमलजीत सहरावत ने ककरौला में रन का नेतृत्व किया। अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय ने पोरबंदर से आए 700 साइकिल सवारों को छावला से रवाना किया। उनकी यात्रा राजघाट पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें