फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : चार मंजिला इमारत की पार्किंग में लगी आग से 35 को बचाया, फिर भी लोग बोले- देर से पहुंची दमकल

Thu, 28 Dec 2023 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धुआं सीढि़यों के रास्ते ऊपरी मंजिलों पर पहुंचने लगा था। हादसे के समय इमारत में 35 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलमपुर स्थित गौतमपुरी में बुधवार सुबह चार मंजिला एक इमारत की पार्किंग में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धुआं सीढि़यों के रास्ते ऊपरी मंजिलों पर पहुंचने लगा था। हादसे के समय इमारत में 35 लोग मौजूद थे। शोर-शराबा होते ही मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों ने जान पर खेलकर ऊपर फंसे हुए लोगों को निकालना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


संकरी गली होने की वजह से इमारत के सामने वाले मकान से सीढ़ी लगाकर कुछ लोगों को वहां से निकाला गया। कुछ को छत व खिड़कियों के रास्ते बचाया गया। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक काफी लोगों को पड़ोसियों ने सुरक्षित निकाल लिया था। इसके बाद 10 और लोगों को दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिलों से सुरक्षित निकाला। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने रेत, मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया था। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान आग लगी।

हालांकि कुछ लोगों ने बिजली के मीटर में भी आग लगने की बात कही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आग के सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.14 बजे सूचना मिली कि सीलमपुर के जीरो पुश्ता के गौतमपुरी की गली नंबर-9 की इमारत में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया। आग 100 गज की चार मंजिला इमारत की पार्किंग में लगी थी। पार्किंग में कई दोपहिया वाहनों के अलावा कबाड़ का सामान भी रखा हुआ था। देखते ही देखते आग भड़क गई। धुआं ऊपरी मंजिलों की ओर जाने लगा। यहां इमारत में कुल आठ फ्लैट हैं। इसमें 35 लोग मौजूद थे। आग लगने की वजह से सीढि़यों का रास्ता बंद हो गया। 

लोगों का आरोप- दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं
सीलमपुर के लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार कॉल करने के बाद भी दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं। जब बचाव दल वहां पहुंचा तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकल विभाग के अधिकारी आरोपों से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कॉल करने के चंद ही मिनटों में टीम वहां पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें