फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्वतंत्रता दिवस से पहले लालकिले के आस-पास मिले 333 आपराधिक वृत्ति के लोग, चल रही है पूछताछ

Wed, 12 Aug 2026 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी के कवर्ट सीसीटीवी कैमरों की आशंका को लेकर पुलिस ऑडिट करवा रही है।
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस से पहले लालकिले के आसपास 333 अपराधी प्रवृत्ति के लोग मिले हैं। दिल्ली पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी के कवर्ट सीसीटीवी कैमरों की आशंका को लेकर पुलिस ऑडिट करवा रही है। लालकिले व उसके आसपास 1000 से ज्यादा आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि ज्यादातर सीसीटीवी कैमरों का ऑडिट हो चुका है और कहीं भी कोई कवर्ट सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है। गैंगस्टर से आतंकी बन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई देश में तबाही मचाना चाहती है। वह पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शहजाद भट्टी के जरिए लगातार प्रयास कर रही है। 

दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग ने शहजाद भट्टी से जुडे़ कई आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 65 से ज्यादा संदिग्ध आतंकियों का पकड़ चुकी है। इन गिरफ्तारियों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को पता लगा था कि हैंडलर शहजाद भट्टी ने अपने स्लीपर सेल और नेटवर्क के जरिए भारत में कई जगहों पर छिपे हुए (कवर्ट) सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों की फुटेज पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी यानी सीधी लाइव कवरेज जा रही थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ओवरहेड इक्विपमेंट के खंभों पर ऐसे निगरानी कैमरे लगाए गए थे। हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन (प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास, पोल नंबर 47/27) पर भी ऐसा एक सिम-कार्ड आधारित गुप्त सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था जिसे बाद में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बरामद कर लिया गया। भट्टी का दिल्ली और गाजियाबाद में सिम कार्ड आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले नेटवर्क से संपर्क था। इन कैमरों को देश भर के 50 स्थानों पर लगाने की साजिश थी।

26701 लोगों की हो चुकी है जांच  
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने लालकिले पर होने वाले समारोहों के दौरान वीआईपी और अन्य लोगों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने वाले मार्ग के पास स्थित कम से कम 14,000 घरों, दुकानों और कार्यालयों की पहचान की है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान के लिए इसे विशेष शाखा के साथ साझा किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ई-परीक्षण से अब तक 26701 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 333 लोग आपराधिक प्रवृति के पाए गए हैं। अब इनका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसमें पुलिस ई-परीक्षण एप का इस्तेमाल कर रही है जो आंतरिक डिजिटल टूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें