फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना का कहरः पहली बार 24 घंटे में सामने आए 792 संक्रमित, 15 मौतें, कुल संख्या 15 हजार के पार

Wed, 27 May 2020 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 792 नए संक्रमित सामने आए हैं। यह संख्या अब तक आए एक दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसके साथ ही दिल्ली में अब संक्रमितों की कुल संख्या 15257 हो गई है।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आने वाले संक्रमितों की संख्या न सिर्फ 700 पार कर गई है बल्कि 800 से कुछ ही कम है। इस दौरान कोरोना से 15 मौतें हुई हैं, जिसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 303 पर पहुंच गया है। इसी दौेरान 310 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस वक्त राजधानी में कुल 7690 केस सक्रिय हैं। इस वक्त दिल्ली के अस्पतालों में कुल 2118 मरीज भर्ती हैं, 191 आईसीयू में और 32 लोग वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों में मरीजों का आंकड़ा
दिन          मरीज 
27 मई       792
26 मई       412
25 मई        635 
24 मई      508 
23 मई      591 
22 मई       660 
21 मई       571 
20 मई       534 
19 मई       500

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें