अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में जो नॉन क्रिकिटक प्लैंड सर्जरी है, जैसे- किसी को टाउंसिल है। उसे टाउंसिल का ऑपरेशन कराना है और डॉक्टर ने कल की तारीख दे रखी है, लेकिन टाउंसिल का ऑपरेशन अगले महीने भी हो सकता है। इसका ऑपरेशन तत्काल कराना जरूरी नहीं है। इस तरह की सर्जरी का महीने-दो महीने तक ऑपरेशन नहीं हो तो कोई खतरा नहीं होता है। इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित करने के लिए सभी अस्पतालों को कहा जा रहा है।
निजी अस्पतालों के 80 फीसदी आईसीयू बेड आरक्षित
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में 7,461 कोविड बेड हैं। यह बेड दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध हैं। जबकि आईसीयू बेड की संख्या 446 है। सरकार ने कोविड के समान्य और आईसीयू बेड बढ़ाने के लिए कुछ अहम निर्णय लिए हैं। अभी पिछले हफ्ते हम लोगों ने कोर्ट की इजाजत के बाद करीब 30 से 32 अस्पतालों के 80 प्रतिशत बेड हम लोगों ने कोरोना के लिए चिंहित कर दिए थे।
अब यह आदेश दिल्ली के सभी प्राइवेट अस्पतालों के ऊपर लागू किए जा रहा है कि दिल्ली के सभी प्राइवेट अस्पतालों के 80 प्रतिशत आईसीयू बेड कोरोना के लिए सुरक्षित किए जा रहे हैं। इससे करीब 400 और बेड निजी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे। दिल्ली के अस्पतालों में जो कोविड के समान्य बेड हैं, वो अभी तक प्राइवेट अस्पतालों में 50 प्रतिशत कोविड के लिए सुरक्षित थे। अब कुछ दिनों के लिए इसे बढ़ा कर 60 प्रतिशत बेड कोरोना के लिए सुरक्षित किया जा रहा है। यह आदेश कोरोना माहामारी के पीक तक लागू रहेगा।