फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने से मना किया तो दो भाइयों ने पुलिसवालों को बेरहमी से पीटा, वर्दी भी फाड़ी

Sat, 18 Jul 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

शाहदरा इलाके में भीड़ लगाए कुछ युवकों को टोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। आरोपियों ने लातों-घूंसों से शाहदरा थाने के एक सिपाही व हवलदार पर हमला कर दिया। आरोपी भाइयों का साथ देने उनके पिता व चाचा भी आ गए।

विज्ञापन


दोनों पुलिसकर्मियों ने थाने से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे बाकी पुलिस स्टाफ ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। बाद में युवक अरुण उर्फ सोनू (22) उसके पिता रघुबीर सिंह (45) और रघुबीर के छोटा भाई रामपाल (38) को गिरफ्तार कर लिया।

अरुण का बड़ा भाई विशाल मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर विशाल की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा थाने में तैनात सिपाही प्रदीप और हवलदार आकाश शुक्रवार रात को गश्त पर थे। इस बीच वह गुप्ता नर्सिंग होम के नजदीक रहमान बिल्डिंग इलाके में पहुंचे। वहां गली के कोने पर काफी लड़के खड़े थे।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदीप ने सभी युवकों से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो एक युवक प्रदीप से बदसलूकी करने लगा। वह उल्टा प्रदीप को धमकाने लगा। प्रदीप ने युवक का हाथ पकड़ा तो उसी दौरान उसके छोटे भाई अरुण ने प्रदीप पर हमला कर दिया।

हवलदार आकाश ने अरुण को पकड़ा तो इसी दौरान अरुण का पिता रघुबीर और चाचा रामपाल मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने आते ही दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर प्रदीप की वर्दी फाड़ दी। हवलदार आकाश ने फौरन थाने से मदद मांगी।

इस बीच विशाल मौके से फरार हो गए। थाने से आए बाकी स्टॉफ ने अरुण, रघुबीर और रामपाल को काबू किया। बाद में तीनों को थाने लाया गया। तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमला व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अरुण पेशे से चालक है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर विशाल की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में शनिवार को छापेमारी की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें