फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एक सप्ताह में डेंगू के 123 मामले रिकॉर्ड

Thu, 05 Nov 2020 03:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : un hindi samachar
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना के प्रकोप के साथ-साथ मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में एक सप्ताह में डेंगू के रिकॉर्ड 123 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा चिकनगुनिया के 12 और मलेरिया के चार मामले भी सामने आए हैं। नगर निगम की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू के सबसे अधिक 60 मामले मामले दक्षिणी निगम में पाए गए हैं। 

विज्ञापन


इसमें पश्चिमी जोन में 16, मध्य जोन में 15, दक्षिणी जोन में 12 और नजफगढ़ जोन में 17 मामले पाए गए हैं। इसके अलावा उतरी निगम में कुल 37 मामले दर्ज किए गए हैं वहीं, पूर्वी निगम में केवल 15 मामले ही मिले हैं। साथ ही एक मामला रेलवे और 10 मामले में पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसके अलावा मलेरिया में सबसे अधिक तीन मामले उतरी निगम में पाए गए हैं, वहीं  एक मामला दक्षिणी निगम में है। इसके अलावा पूर्वी निगम और बाकी नगर निकायों में एक भी मामला नहीं मिला है। चिकनगुनिया में इस सप्ताह उतरी निगम और दक्षिणी निगम में छह- छह मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बाकी नगर निकायों में एक भी नया मामला नहीं मिला है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अक्टूबर में चिकनगुनिया के कुल 17 मामले, मलेरिया के 34 और डेंगू के 346 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह तब है जब प्रशासन लगातार मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के लिए तमाम प्रयास के दावे कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें