फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोडरेज में दो युवकों की हत्या में 12 गिरफ्तार, वारदात में शामिल थे 17 युवक

Sun, 02 Dec 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शालीमार बाग इलाके में रोडरेज में दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। जांच में पता चला है कि वारदात में 17 युवक शामिल थे। पकड़े गए आरोपी निखिल कुमार, अभिषेक, अशफाक, जमालुद्दीन, मुबासिर हुसैन, जीशान, हिमांशु, रोहित, आकाश, सागर, दीपक और संजय हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गत सोमवार को शालीमार बाग निवासी तनिष्क क्वात्रा (23) की स्कूटी इलाके में रहने वाले निखिल से टच हो गई थी। इसे लेकर उनमें  झगड़ा हो गया। तनिष्क ने दोस्तों के साथ मिलकर निखिल की पिटाई कर दी। परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। मंगलवार शाम दो युवक तनिष्क को बात करने के बहाने घर से बुला ले गए। 15-20 युवकों ने घेरकर तनिष्क पर हमला कर दिया।

निखिल ने उसके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। तनिष्क जान बचाने के लिए टूर एंड ट्रेवल की दुकान में घुसा। वहां टिकट करा रहे पवन गुप्ता (21) ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमले कि। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां तनिष्क को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें