फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जापान के प्रतिनिधिमंडल ने जामिया का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जापान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में निदेशक एवं कार्यक्रम अधिकारी ताकाशी कोनिशी ने भारत और जापान के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान आदान-प्रदान को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने हाल में लोटस कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी, एनर्जी, मेटेरियल, क्वांटम प्रौद्योगिकी, सेमिकंडक्टर और दूरसंचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उन्नत अध्ययन और अनुसंधान के लिए हर वर्ष 300 युवा भारतीय शोधकर्ताओं को जापान आमंत्रित करना है। जामिया के इच्छुक छात्र या संकाय सीधे जापानी मेजबान संस्थानों और संकाय सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं जो आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे। एजेंसी निजी क्षेत्र की कंपनियों में अवसरों सहित शोध और इंटर्नशिप के लिए सहायता प्रदान करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें