नई दिल्ली। डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज की एनएसएस व एनसीसी के सहयोग से छात्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत अपना श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम एक से शुरू होकर 31 अगस्त तक दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। छात्रों ने इस दौरान सबसे पहले अपने कॉलेज परिसर को साफ कर अभियान की शुरुआत की। नए छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने मेरी दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली अभियान के तहत स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस श्रमदान के तहत छात्रों ने गीतांजलि एन्कलेव व मालवीय नगर के आसपास सड़कों पर कूड़ा करकट उठाकर एक सशक्त स्वच्छता पहल का आयोजन किया। यह अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाया जा रहा है । ब्यूरो