फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर अमानवीय हरकत, गर्भवती समेत सात की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धनौरी कलां गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सात लोगों की पिटाई कर डाली, जिसमें गर्भवती की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


धनौरी निवासी सतपाल सिंह का आरोप है कि 31 अक्तूबर की शाम वह परिजनों के साथ घर में बैठा था। उसी समय पड़ोस के छह लोग लाठी- डंडे लेकर आए तथा उसके साथ गाली-गलौज कर पिटाई की।

बचाव में उनका भतीजा संजय, पत्नी रेखा और बेटी गगन आए तो उन सभी को भी पीटा। रेखा गर्भवती है, जिसे बचाने के लिए उसका देवर विकास आया तो उन दोनों की भी पिटाई कर डाली।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोसी बचाने आए तो आरोपी फायरिंग कर भाग गए

सात लोगों को घायल करने के बाद आरोपियों ने पथराव कर दिया। पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।

घायलों को दनकौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से रेखा को जिला अस्पताल  रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है और मारपीट भी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें