फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कैंसर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण, चिकित्सा सेवाओं पर बोले ये बात

Sun, 02 Jun 2019 09:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को गाजियाबाद में यशोदा कैंसर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण करने पहुंचे। रक्षा मंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जितनी सुविधाएं होनी चाहिए उतनी नहीं हैं। हमारी सरकार फिलहाल स्वास्थ्य सेवा पर जीडीपी का 1.16 फीसदी खर्च कर रही है। ये बहुत कम है। पीएम मोदी की योजना है कि आने वाले समय में जीडीपी का 2.5 फीसदी इस मद में खर्च किया जाए। 

राजनाथ ने कहा कि केवल सरकारी अस्पतालों के माध्यम से हम सभी के स्वास्थ्य की देखरेख कर पाएंगे, यह संभव नहीं है। इसमें निजी संस्थानों की भागीदारी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


मेरा मानना है कि अगर निजी संस्थानों का चिकित्सा के क्षेत्र में दखल न हुआ होता तो स्थिति बद से बदकर होती। हमारी सरकार पब्लिक प्राइवेट भागीदारी वाले मोड को बढ़ावा दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें