देश की संसद के वास्तु पर परामर्श देने वाले वास्तु शास्त्री नरेश सिंगल का दावा है कि निगम में खराब होती छवि के पीछे एमसीडी मुख्यालय की इमारत का वास्तु दोष है। इसी वजह से वोटरों ने भी निगम से उम्मीद पालनी छोड़ दी है।
दिल्ली की समस्या एवं वास्तु समाधान विषय पर कनॉट प्लेस में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में रविवार को बोलते हुए नरेश सिंगल ने कहा कि सिविक सेंटर का उन्होंने निरीक्षण किया है। इसमें बहुत से ऐसे वास्तु दोष हैं, जिससे न सिर्फ निगम की छवि खराब हुई है, बल्कि जनता भी निगम की कार्यप्रणाली से मायूस है।
दो दिवसीय कार्यशाला में बड़ी संख्या में ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, हस्तरेखा विशेषज्ञ व अंक शास्त्री शिरकत कर रहे हैं। इसमें राजधानी की मुख्य इमारतों के वास्तु एवं उनसे पैदा होने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई।