फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: अंकित शर्मा की हत्या के मामले में चार्जशीट दायर, ताहिर हुसैन को लेकर सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 03 Jun 2020 09:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंकित शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गए खुफिया विभाग के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में पुलिस द्वारा चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। 

विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटियन मजिस्ट्रेट ऋचा परिहार के समक्ष दायर की गई चार्जशीट में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कहा है कि हिंसा और अंकित शर्मा की हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश थी, जिसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। 

चार्जशीट में कहा गया है कि घटना वाले दिन अंकित शर्मा को आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के नेतृत्व में हंगामा कर रही भीड़ ने विषेश रूप से निशाना बनाया था। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने अंकित की निर्ममता से हत्या कर उनके शरीर को पास के ही एक नाले में फेंक दिया था, जिसे अगले दिन बरामद किया गया। इस मामले पर सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि घटनास्थल के पास ही एक मकान की छत पर खड़े व्यक्ति ने घटना की वीडियो बना ली। वीडियो में कुछ लोग मिलकर शव को नाले में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के दौरान अंकित शर्मा के शरीर पर चाकूओं के हमले के 51 निशान पाए गए थे। 

खौफनाक है अंकित शर्मा की हत्या की कहानी
मालूम हो कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान पुलिस ने 26 फरवरी को चांद बाग इलाके के नाले से अंकित शर्मा का शव बरामद किया था। उनके पिता रविंद्र कुमार ने ताहिर हुसैन पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। 

जांच पड़ताल के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अंकित शर्मा की हत्या के बारे में दर्दनाक खुलासा किया था। एक आरोपी ने बताया था कि अंकित शर्मा को मारने से पहले उनके सभी कपड़े उतार दिए गए थे। इसके बाद उन्हें चाकू से गोदा गया था। 
विज्ञापन


आरोपी करीब आधे घंटे तक अंकित शर्मा को चाकू से गोदते रहे और लाठी-डंडों से वार करते रहे थे। बाद में उनके शव को नाले में फेंक दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें