नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित फेयर चाइल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से उनके पदभार सौंपे गए। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य ने हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त छात्रों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया। सदस्यों ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखने, ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली। उप-प्रधानाचार्या विजेयता मिश्रा ने इस अवसर पर छात्रों को विद्यालय के आदर्शों का पालन करने और टीम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन राकेश कुमार गर्ग और निदेशक सोनू गर्ग भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। ब्यूरो