फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध न बनाने पर ड्रग्स देकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदापुर इलाके में शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर ड्रग्स का इंजेक्शन देकर एक युवती की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके शव को नाले के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


युवती की सहेली की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने हत्या व सबूत छुपाने का मामला दर्ज कर नाइजीरियन दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवती की मौत ड्रग्स का ओवरडोज होने की वजह से हुई थी।

दक्षिण पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त आर ए संजीव ने बताया कि मीना (28, बदला हुआ नाम) टैगोर गार्डन में रहती है। 13 दिसंबर की सुबह पौने पांच बजे मीना ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली निहाल विहार निवासी गीता (30, बदला हुआ नाम) की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

युवकों ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की

सूचना मिलने के बाद पुलिस राजापुरी उत्तम नगर पहुंची। मीना ने पुलिस को बताया कि गीता और वह ड्रग एडिक्ट हैं। 12 दिसंबर की रात दोनों ड्रग लेने के लिए नाइजीरियन दंपति कैथी और उसके पति ऊचे के पास आए थे।

कुछ देर बाद ऊचे के दो दोस्त हजारवान कलां गांव फतेहाबाद हरियाणा निवासी अन्नू और कन्नू आ गए। तीनों युवकों ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

उनके विरोध करने पर युवकों ने दोनों को ड्रग का इंजेक्शन दे दिया। ड्रग्स के ओवरडोज होने की वजह से गीता की मौत हो गई। इसके बाद नाइजीरियन दंपति व उनके सहयोगियों ने गीता के शव को ठिकाने लगा दिया।

नाले के पास गीता का शव मिलने की जानकारी मिली

पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान डाबड़ी बिंदापुर नाले के पास गीता का शव मिलने की जानकारी मिली। बिंदापुर थाना पुलिस ने हत्या और सबूत छुपाने का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने नाइजीरियन दंपति को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्नू और कन्नू को फतेहाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि नाइजीरियन दंपति वर्ष 2010 में गारमेंट का कारोबार करने के लिए भारत आया था।
विज्ञापन

ड्रग पार्टी का आयोजन भी करते थे वो

कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद दिल्ली के मोहन गार्डन, बिंदापुर और नवादा में रहने लगे। साथ ही ड्रग के कारोबार से जुड़ गए। अन्नू फतेहाबाद में नाई का काम करता है।

वहीं कन्नू आवारागर्द है। दोनों ड्रग एडिक्ट हैं और अकसर ड्रग लेने के लिए नाइजीरियन दंपति के पास आते हैं। जांच में पता चला है कि नाइजीरियन दंपति ने दिल्ली व एनसीआर के कई पब और क्लबों में ड्रग पार्टी का आयोजन भी करते थे।

मीतू और पूजा पार्टी के दौरान ही उनसे मिले और फिर उनके बीच दोस्ती हो गई। ड्रग एडिक्ट हो जाने के बाद पूजा और मीतू अक्सर ड्रग लेने के लिए नाइजीरियन दंपति के पास आते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें