फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: मतदान के चलते 5 फरवरी को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानें कहां-कहां आदेश रहेगा लागू

Mon, 03 Feb 2025 10:34 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

मतदान के दिन 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं मतगणना के दिन और 8 फरवरी को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं जल्दी शुरू होंगी।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शहर भर के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों पर यह आदेश लागू रहेगा। 

विज्ञापन


एक अधिसूचना में कहा गया है कि, दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।


सुबह जल्दी शुरू होगी मेट्रो...
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में वोटिंग के दिन 5 फरवरी (मतदान) और मतगणना के दिन 8 फरवरी को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं जल्दी शुरू होंगी। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि इन दो दिनों में सुबह 4 बजे अपने टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो चलेंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाओं को भी 5/6 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें