फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत को करनी होगी घोषणा, पूरे गांव में होंगे शौचालय तो मिलेगी सब्सिडी

Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : file Photo
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली 12 हजार रुपये की  सब्सिडी राशि लाभार्थियों को अवश्य मिलेगी। इसके अलावा, खुले में शौचमुक्त, स्वच्छ तथा हरित गांव बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित ईनाम की राशि भी ग्राम पंचायत को दी जाएगी। ये बात अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार जिन पात्र लाभार्थियों के नाम सर्वे सूची में हैं, उन्हें  सब्सिडी  की राशि मिलेगी, लेकिन वह एक-एक लाभार्थी को देने की बजाय सभी लाभार्थियों को सामूहिक रूप से आरटीजीएस के माध्यम से दी जाएगी।

इससे पहले ग्राम पंचायत को यह घोषित करना होगा कि उसके गांव के सभी घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं तथा उनका प्रयोग भी हो रहा है।

12-12 हजार रुपये की राशि होगी ट्रांसफर

- फोटो : Demo Pic
इसके बाद ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित करके देगी कि उसके गांव के किन-किन लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि दी जानी है। प्रस्ताव के बाद पात्रों के खाते में 12-12 हजार रुपये की  सब्सिडी राशि आरटीजीएस से डाल दी जाएगी।

एडीसी ने बताया कि पहले गांव के दो-तीन या जितनी भी संख्या में लाभार्थियों की फाइल आती थी, उन्हें व्यक्तिगत तौर पर 12 हजार रुपये की  सब्सिडी दी जाती थी।

यह रणनीति गांव को स्वच्छ बनाने में कारगर सिद्ध नहीं हुई। अब नई कार्यनीति के अनुसार पूरे गांव के सभी घरों में शौचालय बनने की राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

खुले में शौचमुक्त होने पर मिलेंगे एक लाख रुपये

हरियाणा राज्य ग्रामीण स्वच्छता पुरस्कार-2016 के तहत खुले में शौचमुक्त तथा स्वच्छ गांव की पंचायत को एक लाख रुपये की राशि का ईनाम दिया जाएगा और जब ब्लॉक के सभी गांव खुले में शौचमुक्त और स्वच्छ हो जाएंगे, तब उस ब्लॉक को सरकार पांच लाख रुपये की राशि का ईनाम देगी।

इसी प्रकार, जिले के सभी गांव खुले में शौचमुक्त तथा स्वच्छ बनने पर जिला परिषद को 20 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें