फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, दिल्ली पुलिस की टीम पर हमले का आरोप

Tue, 25 Feb 2025 05:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सोमवार को खान को एक दिन के लिए गिरफ्तारी से राहत दे दी, 25 फरवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष अपने अंतिम दलीलें अदालत के समक्ष रखेगा।
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान - फोटो : X/@KhanAmanatullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट 25 फरवरी को आप विधायक अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। खान पर जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की टीम पर हमले का आरोप है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सोमवार को खान को एक दिन के लिए गिरफ्तारी से राहत दे दी, 25 फरवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष अपने अंतिम दलीलें अदालत के समक्ष रखेगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने खान से पूछताछ करने और यह पता लगाने के लिए उसकी हिरासत मांगी कि क्या वह भी कथित हमले के स्थल पर मौजूद था। इसने अदालत के रिकॉर्ड पर एक सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान भी रखे। अदालत ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर कुछ स्पष्टीकरण की आवश्यकता है, जिसके बाद वह आदेश पारित करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने 10 फरवरी की घटना के संबंध में ओखला विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोप लगाया था कि उन्होंने हत्या के प्रयास के एक मामले में घोषित अपराधी को हिरासत से भागने में मदद करते हुए भीड़ का नेतृत्व किया। पुलिस ने कहा कि कथित घटना तब हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शबाज़ खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें